ग्वालियर डिस्टलरी के महंगे ब्रांड बना रहा था कांग्रेस जिलाध्यक्ष, 1 करोड़ से अधिक अधबना माल बरामद

ग्वालियर. ग्वालियर डिस्टलरी रायरू में तैयार होने वाली अंग्रेजी शराब के महंगे ब्रांड की नकली फैक्ट्री राजगढ़ जिले में पकड़ी गई है। इस मामले में अहम बात यह है कि इस अवैध फैक्ट्री को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष चला रहा था। इसकी फैक्ट्री से 1 करोड़ से भी अधिक कीमत का तैयार और अधबना माल बरामद किया गया है। यह स्प्रिट में फ्लेवर मिलकर हंड्रेड पाइपर्स, रॉयल चैलेंज, इंपीरियल ब्ल्यू बनाया करता था।
लॉकडाउन में देसी शराब बनाकर खूब खपा रहा था
यह सब सीग्राम कंपनी के ब्रांड है जिनको लॉकडाउन से पहले तक ग्वालियर डिस्टलरी में तैयार किया जाता था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का नाम फूलसिंह गुर्जर बताया गया है और यह लॉकडाउन में देसी शराब बनाकर भी बाजार में खूब खपा रहा था। इसके खिलाफ आबकारी एक्ट के अलावा तमाम धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें कॉपी राइट एक्ट का उल्लंघन भी शामिल है।
पकड़ में आने के बाद हाथ जोड़ने लगा
कांग्रेस सरकार के वक्त काफी दबंगाई करने वाला फूलसिंह गुर्जर पुलिस से बचने के लिए खाई में भी कूदा पर उसे धरदबोच लिया गया। पकड़ में आने के बाद वह हाथ जोड़ने लगा और कहने लगा कि मैं तो बर्बाद हो गया।
यह सब मिला मोके से
मौके से 17 ड्रम ओपी/स्पिरिट जप्त किया जिससे नकली शराब बनाई जाती थी। एक ड्रम की कीमत करीब 4.50 लाख होती है। इसके अलावा 65 पेटी तैयार अंग्रेजी शराब, प्लास्टिक व कांच की करीब 5 लाख 50 हजार खाली बोतलें सहित बोटल में ढक्कन लगाने वाली मशीन, कागज के कार्टून, अलग-अलग शराब बनाने के तीन प्रकार के फ्लेवर जब्त किए गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *