देशभर में फंसे लोगों की आवाजाही के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी- केंद्र सरकार
नई दिल्ली. देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, छात्रों, सैलानियों व अन्य लोगों की आवाजाही के लिए केंद्र सरकार ने विशेष ट्रेनें चलाने की मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय की संयुक्त सचिव पीएस श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सरकारें इसके लिए रेलवे बोर्ड से संपर्क करके प्लान तैयार कर लें। ट्रेनों से आवाजाही के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। ट्रेनों को पहले सैनिटाइज किया जाएगा और हर किसी की स्क्रीनिंग होगी। मंत्रालय ने राज्यों को यह भी निर्देश दिए है कि वह बॉर्डर पर ट्रकों को बिल्कुल न रोकें फिर वह खाली ट्रक ही क्यों न हो। ऐसे ट्रकों के लिए कोई स्पेशल पास नहीं होगा।
देश में कोरोना को रोकने में काफी हद तक कामयाबी मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 2 घंटे में संक्रमण के 1993 नए मामले सामने आए है जबकि 564 लोग इलाज के बाद स्वस्थ्य हो गए है। देश में अब तक 8888 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा जा चुका है। एक दिन में रिकवरी रेट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
