कर्मठ एवं सेवाभावी लोगों का सम्मान बाबा साहब के विश्वास का सम्मान है -तुलसीराम सिलावट
ग्वालियर कर्मठ एवं सेवाभावी लोगों का सम्मान बाबा साहब डॉण् भीमराव अम्बेडकर के विश्वास का सम्मान है। दीन.दुखियों की सेवा करने वालों को सम्मानित करने से समाज को नई दिशा मिलती है। साथ ही नागरिक अपने राष्ट्र और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित होते हैं। इस आशय के विचार जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने व्यक्त किए। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अजाक्स द्वारा आयोजित अभिनंदन एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने की।
भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान के निदेशक आलोक शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि संस्थान में हर साल अनुसूचित जाति एवं जनजाति की सीटें खाली रह जाती हैं। आप सभी लोग ऐसे प्रयास करेंए जिससे इन वर्गों के लिये आरक्षित कोई भी सीट खाली न रहे।
इनका हुआ सम्मान
प्रभारी मंत्री ने शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा एवं अन्य सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे महानुभावों को इस अवसर पर अजाक्स की ओर से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में एसोसिएट प्रोफेसर जीवाजी विश्वविद्यालय डॉ. शांतिदेव सिसौदिया, उप प्रांताध्यक्ष म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस एवं संरक्षक म.प्र. अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा रविन्द्र त्रिपाठी, सहायक कुलसचिव जीवाजी विश्वविद्यालय अमित सिसौदिया, संचालक ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल डॉ. किरण भदौरिया, पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ अजाक्स रामगोपाल मिलन, जिला अध्यक्ष पटवारी संघ ज्ञान सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष भारतीय दलित वर्ग संघ बृजेश धानुक, हड्डी रोग विशेषज्ञ सिविल अस्पताल मुरार डॉ. राजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त जिला पेंशन अधिकारी केके सलया, प्रभारी प्राचार्य शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल विजकपुर सुरेश अम्ब, अनुभाग अधिकारी महाधिवक्ता कार्यालय हाईकोर्ट रामेश्वर पटेल, गायिका एवं गायक श्रीमती अंकिता कैलासिया, पूर्व जिला अध्यक्ष म.प्र. तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ नंदकिशोर गोस्वामी, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी ऑडिट भवन बृन्दावन लुडेले, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगमकिशोर चौहान, छात्रावास अधीक्षक आदिम जाति कल्याण राजवीर मौर्य, सेवानिवृत्त लेखाधिकारी एवं पूर्व सह सचिव अजाक्स केएन यादव, आईटी टैक्नीशियन वैक्सीन टीकाकरण केन्द्र जेएएच हरिकिशोर धाकड़ एवं सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आरएस तरेटिया शामिल हैं।
