MP में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल
भोपाल. मध्य प्रदेश में अभी स्कूल खुलते नजर नहीं आ रहे है, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इसके स्पष्ट संकेत दिए है। मंत्री इंदर सिंह परमार बैतूल पहुंचे थे, उन्होंने वहां कहा कि कोरोना के केस बढ़ रहे है और यही स्थिति रही तो 31 जनवरी के बाद भी स्कूल खोलना मुश्किल होगा। मंत्री परमार ने कहा कि स्कूल खोलना या बंद करना संक्रमण की परिस्थिति पर निर्भर करता है। संक्रमण का प्रभाव कम हुआ तो स्कूल खुल भी सकेते है। समय पर समीक्षा करेंगे फिर तय करेंगे कि स्कूल खोले जाए या नही।
ऑनलाइन पढ़ाई कामचलाऊ व्यवस्था
उन्होंने कहा आज की परिस्थिति में सभी की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो सकती है। सरकारी स्कूलों में तो यह बिल्कुल भी नहीं हो सकती। ऑनलाइन पढ़ाई एक कामचलाऊ व्यवस्था है। इसलिए हमने विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को कहा है कि वे एक दूसरे के संपर्क में रहें, जिससे पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे।
CM चौहान ने दिए थे स्कूल बंद करने के निर्देश
मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 जनवरी से स्कूल बंद करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने 31 जनवरी तक ऑफलाइन क्लास बंद कर दी थी। इसके बाद से ही ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही हैं। मंत्री परमार ने कहा कि हम समीक्षा करेंगे।
