तीसरी लाइन पर दौडेंगी समता – लश्कर एक्सप्रेस, 58 प्लेटफॉर्म बदलेगें, 4 ट्रेनें सस्पेंड, बिहार, दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा प्रभाव
ग्वालियर. झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 29 दिसम्बर तक गिट्टी रहित टैंक (बैलास्टलेस ट्रैक) बनाने काम किया जायेगा। इसके चलते स्टेशन से निकलने वाली ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने 17 ट्रेनों के रूट बदलने और 58 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसका प्रभाव ग्वालियर से बिहार, दिल्ली, मुंबई और दूसरे शहरों की तरफ जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। ताज एक्सप्रेस अब झांसी के बजाय ग्वालियर से खजुराहों-उदयपुर सिटी के लिये रवाना होगी। वहीं खजुराहो-झांसी इंटरसिटी 20 नवम्बर से 29 दिसम्बर तक निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से चलेगी।
ग्वालियर-बरौनी मेल, भिंड -इटावा होकर चलेगी
रेलवे के नये आदेश के मुताबिक, ग्वालियर-बरौनी मेल अब झांसी के बजाय भिंड और इटावा होकर संचालित होगी। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को बदले हुए रूट के अनुसार सफर की योजना बनानी होगी। वहीं, गोंडवाना एक्सप्रेस मथुरा, बयाना, सोगरिया, रूठियाई और बीना से होकर चलेगी। फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड़ और बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ग्वालियर से गुना होकर बीना की ओर जाएंगी। इसके अलावा बरेली-इंदौर, दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन, प्रतापगढ़-मुंबई उद्योगनगरी, सीतापुर-लोकमान्य तिलक, अंत्योदय सुपरफास्ट, वाराणसी-गोरखपुर और पुणे-लखनऊ सहित अन्य ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
लश्कर-समता एक्सप्रेस अब तीसरी लाइन पर दौड़ेगी
रेलवे ब्लॉक के दौरान यात्रियों के लिये राहत की खबर भी है। बीना-धौलपुर के बीच तैयार हुई तीसरी रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इसके तहत लश्कर एक्सप्रेस 12161 और समता एक्सप्रेस 12807 को बीना से धौलपुर के बीच तीसरी लाइन पर चलाने के निर्देश दिये गये है। प्रयागराज-ग्वालियर और ग्वालियर-झांसी एक्सप्रेस भी झांसी -ग्वालियर सेक्शन में तीसरी लाइन पर संचालित होंगी।
तीसरी लाइन शुरू होने से लेट नहीं होगी ट्रेनें
तीसरी लाइन शुरू होने से ग्वालियर-झांसी रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव कम होने का अनुमान है। अभी दोहरी लाइन पर एक ट्रेन लेट होने से पीछे से आने वाली कई ट्रेनों को आउटर पर इंतजार नहीं करना होगा। तीसरी लाइन मिलने से ट्रेनों से संचालन के लिये अतिरिक्त ट्रैक उपलब्ध रहेगा। इससे डबरा, दतिया और मुरैना के यात्रियों को भी राहत मिल सकती है। हालांकि 40 दिन के ब्लॉक के बीच यरात्रियों को ट्रेन का रूट, प्लेटफॉर्म और प्रस्थान समय जांचकर ही स्टेशन पर पहुंचना होगा।
