ASP हितिका वॉसल की जगह ली अभिनव चौकसे ने, अभिनव देखेंगे यातायात
ग्वालियर. नवागत एएसपी अभिनव चौकसे, बुधवार की शाम को ग्वालियर के एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एएसपी शहर (मध्य.यातायात) का पदभार ग्रहण कर लिया है। दोपहर को निवर्तमान एएसपी हितिका वॉसल ने उन्हें एएसपी का पदभार सौंप दिया है।
हितिका वॉसल मार्च 2021 से एएसपी के पद पर पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय तक रहीं। शासन से जारी प्रमोशन सूची में नाम आने पर प्रक्रिया के तहत उन्हें ट्रेनिंग सेंटर इन्दौर के कमाडेंट बनाया गया है। 10 दिन पहले उनका तबादला इन्दौर हुआ था। आज वह विधिवत चार्ज सौ।प रिलीव हुई।
