शराबमाफिया का निर्माणाधीन मकान बुलडोजर से ध्वस्त किया

ण्भिण्ड़. जिला व पुलिस प्रशासन ने शराब माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, रविवार को जिला प्रशासन ने जहरीली शराबकाण्ड के आरोपी धर्मवीर बघेल के निर्माणाधीन मकान पर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया । जिले में जहरीली शराबकांड के बाद जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया हे।
प्रशासन ने एंटीमाफिया कार्यवाही शुरू कर दी तथा शराब माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसकी शुरूआत आरोपी धर्मवीर बघेल के निर्माणाधीन मकान पर बुलडोजर चला कर की है। जिला प्रशासन ने पुलिस की सहायता से स्वतंत्रनगर स्थित अवैध शराब फैक्ट्री के सामने बन रहे मकान को तोड़ने की कार्यवाही की है। इस अवसर पर जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *