कोविड काल में कृषि ने ही दिया आर्थिक अर्थ-व्यवस्था को आधार – केन्द्रीय कृषिमंत्री

किसान स्वयं स्थापित करें कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग इकाइयाँ

सीहोर में अमरूद, मुरैना में सरसों और अन्य तिलहन, ग्वालियर में आलू पर आधारित होंगे इन्क्यूबेशन सेंटर

ग्वालियर मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश संतरा, धनिया, लहसुन उत्पादन में देश में पहले नंबर पर है। अदरक, मिर्ची, अमरुद, मटर और प्याज के उत्पादन में प्रदेश पूरे देश में दूसरे नंबर पर है। अगर किसान अपने इस उत्पादन की छोटी-छोटी फ़ूड प्रोसेसिंग इकाई खोल लें, तो जनता को शुद्ध सामग्री, युवाओं को रोजगार के अवसर और किसानों को उनके उत्पाद के ठीक दाम मिल सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना बनाकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस योजना में ग्वालियर, मुरैना और सीहोर के इनक्यूबेशन सेंटर निश्चित तौर पर मील का पत्थर साबित होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आशीर्वाद से ये समन्वित कदम मध्यप्रदेश में फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देने में एक नई क्रांति का सूत्रपात करेंगे।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय ग्वालियर, कृषि विज्ञान केन्द्र, मुरैना और कृषि महाविद्यालय, सीहोर में इन्क्यूबेशन केन्द्रों की स्थापना के लिए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर में आयोजित भूमि-पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को निवास कार्यालय से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, उद्यानिकी राज्य मंत्री भारतसिंह कुशवाह, सांसद ग्वालियर विवेक शेजवलकर भी कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित हुए।
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश को कृषि उत्पादन में देश में अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान को बधाई दी। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि कोविड के समय जब अन्य आर्थिक गतिविधियाँ बंद थी, उस समय कृषि ने ही अर्थ-व्यवस्था को आधार प्रदान किया। भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित योजनाओं से निश्चित ही गरीब और किसानों के जीवन में बदलाव आएगा।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि इन्क्यूबेशन सेंटर्स की स्थापना से किसानों को अपने उत्पादों की प्रोसेसिंग का अवसर मिलेगा। इससे किसानों की आय में निश्चित ही वृद्धि होगी। उद्यानिकी राज्य मंत्री भारतसिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश को प्रोसेसिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य जारी है। सांसद विवेक शेजवलकर तथा कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति प्रो. एस.के. राव ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *