कश्मीर में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला, 5 जवान घायल

जम्मू कश्मीर. श्रीनगर में आतंकियों ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में 5 जवान घायल हो गए है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को आतंकियों ने नौहट्टा चौक के पास एक चेक पोस्ट पर भारतीय जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के 4 जवान और पुलिस का एक जवान घायल हुआ है।
सभी घायल जवानों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया
श्रीनगर के एसएसपी हसीब मुगल का कहना है कि सभी घायल जवानों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी बताया कि फिलहाल सभी जवानों की हालत स्थिर है। इधर आतंकियों की तलाश के लिए पुलिस और सेना की टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
वहीं एक और बड़ी घटना कुपवाड़ा में घटी। बताया जा रहा है कि कुपवाड़ा में आतंकियों ने एक पूर्व एसपीओ पर गोलीबारी कर दी। वहीं हंदवाड़ा स्थित करालगुंड में पूर्व एसपीओ अली मोहम्मद बेग पर फायरिंग की गई इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। इस घटन के बाद सेना के जवानों ने कुपवाड़ा इलाके में भी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *