15 के बाद शुरू होगी घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें- एयर इंडिया
नई दिल्ली. देश में 15 मई के बाद उड़ान सेवाओं को शुरू किया जा सकता है इसको लेकर एयर इंडिया ने निर्देश जारी किए है। एयर इंडिया ने कहा है कि कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मध्य मई के बाद शुरू हो सकती है। एयरलाइंस ने अपने स्टाफ को भी तैयार रहने को कहा है। एयर इंडिया ने कहा कि मई मध्य 25 से 30 प्रतिशत उड़ानें शुरू करने की संभावना है इसके लिए स्टाफ को पूरी तरह से तैयार रहने के लिए निर्देश जारी किए गए है। कोरोना महामारी के चलते पिछले एक महीने से देश में उड़ाने बंद है। 25 मार्च को लॉकडाउन के साथ सभी कमर्शियल उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी।
एयर इंडिया ने ऑपरेशन स्टाफ को एक मेल भेजा
एयर इंडिया ने एक पत्र लिखा है जिसमें मई के मध्य से हवाई सेवाएं शुरू करने की बात कही गई है। एयर इंडिया ने ऑपरेशन स्टाफ को एक मेल भेजा है जिसमें अपने पायलटों और केबिन क्रू को मई के मध्य से हवाई सेवा शुरू करने के लिए तैयारी करने को कहा है। मेल में भेजे गए पत्र में घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और अपने क्रू मेंबर्स के लिए ट्रांसपोर्ट सेक्येारिट पास की जानकारी साझा की गई है।
25-30 प्रतिशत उड़ाने संभव
एयर इंडिया ने कहा है कि मई के मध्य में 25 से 30 प्रतिशत उड़ानें शुरू करने की संभावना है इसके लिए स्टाफ को पूरी तरह से तैयार रहने के लिए निर्देश जारी किए गए है।
क्रू मेंबर्स के लिए होगा कर्फ्यू पास
एयर इंडिया ने मेल में क्रू मेंबर्स के लिए कर्फ्यू पास उपलब्ध कराने के लिए सेक्योरिटी डिपार्टमेंट को कहा है। मेल में लिखा है क्रू मेंबर्स के ट्रांसपोर्ट के लिए सभी तरह की व्यवस्था की जाएगी और उन्हें डोमेस्टिक व अंतरराष्ट्रीय स्टेशंस पर लाने और घर छोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
