कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया के आतंक से मुक्त, दीपक बावरिया ने मप्र कांग्रेस प्रभारी पद से दिया इस्तीफा, मुकुल नये प्रभारी
ग्वालियर. कांग्रेस पार्टी पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार ने जो आतंक कांग्रेस पार्टी में फैला रखा था अब उससे कांग्रेस पार्टी मुक्त हो गयी है, कांग्रेस को छोड़कर ज्योतिरादित्य ने पार्टी को धोखा दिया है। उपचुनाव में जनता उनको सबक सिखायेगी। यह बात पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने गोविंदपुरी स्थित निवास पर अनौपचारिक चर्चा के दौरान कहीं।
पूर्वमंत्री श्री सिंह ने कहा कि सिंधिया की तानाशाही की वजह से नेता और मित्र एक साथ मिल नहीं पाते थे अब सिंधिया पार्टी छोड़कर चले गये हैं। इसलिये डर खत्म हो गया है और एक साथ भाईचारे के साथ मिल रहे हैं। श्री सिंह ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का प्रजातंत्र पर कोई विश्वास नहीं हे। विधायकों की खरीद फरोख्त कर तोड़ा है। उनको जनता जबाव देगी। पार्टी कार्यकर्त्ताओं की मां होती है। उन्होंने पार्टी का अपमान किया है। लोगों में उनके प्रति आक्रोश हैं। उन्होंने कहा कि आगामी उपचुनाव में कांग्रेस भाजपा को धाराशायी करेगी और कमलनाथ के नेतृत्व मेंस प्रदेश में फिर से सरकार बनायेगी। इमरती और प्रधुम्नसिंह के जीत के दावे पर श्री सिंह ने कहा है कि सिंधिया का भी उनके ही प्यादे नहीं पराजित किया था। इसलिये किसी को घमण्ड नहीं करना चाहिये, सारे परिणाम जल्द ही सामने आ जायेंगे।
गोविंद सिंह डबरा की परसेडिया से भी मिले
गोविंद पुरी स्थित निवास पर बुधवार को डबरा की नेता सत्यप्रकासी परसेडिया मिलने के लिये पहुंची और उनके साथ पूर्व सांसद रामसेवक बाबू जी भी मौजूद थे। यह मुलाकात आगामी विधानसभा के उपचुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है। लेकिन श्री सिंह ने परसेडिया के कांग्रेस में शामिल होने की बात को नकारते हुए कहा है कि पार्टी में चुनाव के लिये नाम शीर्ष कमान ही तय करेगा, उनसे मेरी केवल सौजन्य भेंट थी।
मप्र प्रभारी के पद से दीपक बावरिया का इस्तीफा
मप्र की राजनीति में यह कयास लगाया जा रहा है कि मप्र प्रभारी दीपक बावरिया पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफी नजदीक थे इसलिये पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें हटवाया है। फिलहाल मुकुल वासनिक को मप्र कांग्रेस नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
