कोरोना संक्रमित व्यक्ति के साथ कार में बैठकर आये पिता पुत्री शिवपुरी

शिवपुरी. शहर के विवेकानंदपुरम कॉलोनी निवासी पिता पुत्री के ट्रक से वापिस लौटने की सूचना मिलने पर दोनों को जिला अस्पताल में लाया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि भोपाल में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव निकला है, पिता पुत्री उसी व्यक्ति की गाड़ी में बैठाकर ट्रक तक पहुंचे है। इसके बाद ट्रक में बैठकर शिवपुरी तक आ गये हैं। पिता अपनी बेटी को लेने के लिये स्वयं भोपाल गये थे। पिता पुत्री की इस लापरवाही से जिला प्रशासन की परेशानियां बढ़ गयी हैं।
क्या है पूरा मामला
थ्ववेकानंदपुरम कॉलोनी में रहने वाले श्यामलाल अपनी बेटी सोनिया को लेने के लिये भोपाल पहुंच गये और एक दो दिन पहले ट्रक बैठकर शिवपुरी आ गये। लेकिन मोहल्ले वालों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को इस बात की खबर कर दी । पूछताछ से पता चला है कि सोनिया भोपाल मेंजिस अपार्टमेंट में निवास करती थी, उसी में रहने वाला शख्स अपनी कार से पिता पुत्री को ट्रक छोड़ने के लिये गया था। वह व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। इसलिये पिता पुत्री को क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कर लिया गया है। सीएचएमओ डॉ. एएल शर्मा ने कहा है कि दो दिन का इंतजार के बाद पिता पुत्री के सैम्पल लेकर जांच लिये ग्वालियर भेजे जायेंगे। इसी घटना को लेकर जिला प्रशासन सकते में हैं और कलेक्टोरेट में बैठक बुलाई गयी है। इसके बाद ट्रकों में बैठकर आने वालों की सघन चैकिग के लिये कलेक्टर ने निर्देशित किया हैं।
एसडीएम, तहसीलदार, बीएमओ सहित जनपद सीईओ की रिपोर्ट निगेटिव
शिवपुरी जिले से भेजे जा रहे सैंपलों में से 38 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 19 सैंपल और जांच के लिए बुधवार को भेजे गए हैं। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है उनमें कोलारस के एसडीएम, तहसीलदार, बीएमओ, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। कुछ दिन पहले कोटा से डेढ़ हजार बच्चों को लाया गया था। कोटा नाका पर उक्त लोगों की ड्यूटी लगी थी। बता दें कि अभी तक कुल 430 सैंपल हो चुके हैं जिसमें से 390 रिपोर्ट निगेटिव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *