लॉकडाउन से जुड़ी नई गाइडलाइंस 4 मई को जारी होंगी- केंद्र सरकार

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने ऐलान किया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर जारी लॉकडाउन के संबंध में 4 मई को नई गाइडलाइंस जारी की जाएंगी। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी इस बयान में ये भी कहा गया कि शर्तों के साथ छूट भी दी जाएंगी जो जिले कोरोना के प्रभाव से मुक्त है वहां पर ढिलाई दी जाएगी लेकिन जहां पर ढेर सारे केस पाए जा रहे है वहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा। मौजूदा लॉकडाउन 3 मई को समाप्त होने जा रहा है उसके बाद 4 मई को नई गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।
जिलों की स्थिति के आधार पर छूट दी जा सकती है
इस संबंध में गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के संबंध में गहन समीक्षा की और अभी इसकी वजह से स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। अभी ये लाभ बेकार नहीं जाए इसलिए 3 मई तक मौजूदा लॉकडाउन गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा उसके बाद 4 मई को नई गाइडलाइंस जारी की जाएंगी जिसमें जिलों की स्थिति के आधार पर छूट दी जा सकती है। इस बारे में आने वोल दिनों में जानकारी दी जाएगी।
वहीं देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों को बुधवार को कुछ शर्तों के साथ उनके गंतव्यों तक जाने की अनुमति दे दी गई जिससे एक बड़े वर्ग को राहत मिल सकती है। केंद्रीय गृह सचिव भल्ला ने एक आदेश में कहा कि ऐसे फंसे हुए लोगों को समूहों को ले जाने के लिए बसों का इस्तेमाल किया जाएगा और इन वाहनों को सैनेटाइज किया जाएगा और सीटों पर बैठते समय सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *