ग्वालियर में मंगलवार को 298 नमूनों की जांच निगेटिव

ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिये भेजे गए नमूनों में से 298 नमूनों की जांच मंगलवार को निगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब तक कुल 2 हजार 159 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैंए जिनमें से 1966 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है। 102 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। इसके साथ ही 87 नमूनों की जांच आना अभी शेष है।
ग्वालियर में कुल 8 पॉजिटिव नमूनों की जांच अब तक प्राप्त हुई है। इनमें से 6 मरीजों को उपचार होने के पश्चात निगेटिव रिपोर्टें प्राप्त होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर घर भेज दिया गया है। 2 पॉजिटिव मरीजों का उपचार सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में किया जा रहा है।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रमसिंह ने बताया कि जिले में अब तक 7 हजार 520 संदिग्ध व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। होम क्वारंटाइन किए गए कुल व्यक्तियों में से 5 हजार 692 व्यक्तियों का क्वारंटाइन समय भी पूरा हो गया है। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये 3 लाख 67 हजार 734 व्यक्तियों की मेडीकल स्क्रीनिंग भी की गई है। मंगलवार को 106 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *