लापरवाह -लॉकडाउन की पाबंदियों की ढील के दौरान सड़कों बेरिकेड्स की रूकावट
ग्वालियर. कोरोना के संक्रमण के बचाव लिये गये लॉकडाउन के दौरान लगाई पावंदियों पर पिछले एक हफ्ते में 2 बार छूट दी जा चुकी हैं। इससे सड़कों पर भीड़भाड़ भी पाबंदियों के समय मुकाबले में कई गुना बढ़ गयी है। इसके बावजूद सड़कों पर लगाये गये बेरिकेड्स एवं अन्य रूकावटें बरकरार हैं। एबी रोड पर अभी भी एक ही लेन को खोलकर रखा गया है। जयस्तम्भ चौराहे पर भी रोटरी को नहीं खोला गया है। इससे वाहन घूमकर जाने की बजाये आमने सामने आ जाते हैं। यही स्थिति हनुमान चौराहे पर है यहां वैसे भी सबसे अधिक भीड़ रहती है। इसके चलते यहां ट्रैफिक लायट्स भी लगाना पड़ी थी।
ट्रैफिक व्यवस्था बनानी होगी
जाम जैसी स्थिति बनने पर सोशल डिस्टेसिंग की समस्या भी खड़ी होती है। वाहन एक दूसरे के पास पास आ जाते हैं। जानकारों का कहना है कि राहतों के दौर में अब ट्रैफिक व्यवस्था को भी नये सिरे रिव्यू करने की जरूरत हैं।
