लूट में फरार लुटेरे को लूटे माल सहित गिरफ्तार
ग्वालियर 28 अप्रैल को टीआई बिलौआ अनिल सिंह भदौरिया को सूचना मिली कि थाना बिलौआ क्षेत्र मे हुई लूट के मामले फरार बदमाशों मे से एक बदमाश को लखनौती पुल के पास देखा गया है। घेराबंदी कर शातिर लुटेरे छोटू उर्फ अतबल गुर्जर उर्फ वीरपाल पुत्र औतार ंिसह गुर्जर निवासी ग्राम रमौआ थाना सिरोल ग्वालियर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लुटेरे से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों राहुल सेन एवं नीरज रजक के साथ 1 अप्रैल को लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिस पर से थाना बिलौआ मे लूट का अपराध पंजीबद्ध कर शातिर लुटेरें नीरज रजक व राहुलसेन को 2 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे ंभेजा जा चुका है। गिरफ्तार लुटेरे से लूटा गया माल बरामद कर लिया गया है।
आईटीएम विश्वविद्यालय पर की थी लूट
ज्ञात हो कि 1 अप्रैल फरियादी नितिन पुत्र करतार हबलानी उम्र 41 साल निवासी 45, सिंध बिहार नदी गेट, थाना इदंरगंज, ग्वालियर ने थाना बिलौआ पर आकर बताया कि वह अपने जीजाराकेश धमीजा एवं अपने चचेरे भाई करन हबलानी के साथ अपनी कार से जा रहा था तभी आईटीएम विश्वविद्यालय के पास तीन बदमाशों ने आकर उनकी कार के आगे मोटरसाइकिल अड़ाकर मेरा पर्सलूट कर ले गये है। जिस मे मेरी सारी आईडियॉ और 1750 रूपये रखे हुये थे।
उक्त लुटेरा को गिरफ्तार करने मे टीआई बिलौआ अनिलसिंह भदौरिया, एएसआई आरडी कुशवाह, हैड कान्स्टेबल नदंकिशोर राठौर, आरक्षक अरविन्द, महेश बघेल, अखिलेश मिश्रा, दामोदर आदि ने कड़ी मशक्कत करते हुए लुटेरों को दबोचने में कामयाबी मिली।
