कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को ढेर किया

जम्मू कश्मीर. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार की रात को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि दक्षिण कश्मीर के देवसर क्षेत्र में रविवार की शाम को सुरक्षाबलों के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की इसके बाद जवाबी कार्यवाही में 4 आतंकवादी मारे गए।
पूरे इलाके में सेना की तलाशी अभियान जारी
जानकारी के अनुसार मारे गए आतंकवादियों की पहचान होनी अभी बाकी है। पूरे इलाके में सेना की तलाशी अभियान जारी है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को मारे गए 4 आतंकवादियों को मिलाकर अप्रैल में अब तक कुल 26 आतंकवादी मारे गए है और इस साल अब तक 58 आतंकवादी मारे गए है। वहीं सेना कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को लेकर प्रतिबद्ध है साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आतंकवादी गतिविधियां और उनकी संख्या नहीं बढ़े।
वहीं अधिकारी ने कहा कि सेना लगातार नियंत्रण रेखा के साथ सीमा के भीतर भी आक्रमण रूख अपनाए हुए है और
आतंकवादियों को ढूंढकर उनका सफाया कर रही है इससे घाटी में सुरक्षा की स्थिति और मजबूत होगी इसलिए सेना सफलतापूर्वक सकारात्मक सुरक्षा माहौल विकसित कर रही है जिससे जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे और 2020 की गर्मी में शांति बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *