लॉकडाउन के बीच रेलवे की तैयारी, कोचों का मेंटेनेंस जारी
ग्वालियर. लॉकडाउन के चलते ट्रेनों के पहिए थमे हुए है। 3 मई को लॉकडाउन की अवधि खत्म होनी है इसलिए रेलवे ने अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी है जिससे ट्रेनों की संचालन शुरू होने में किसी प्रकार की परेशानी न आए। वर्तमान में कोचिंग यार्ड में कोचों का मेंटेनेंस का काम जारी है साथ ही एसी भी चेक किए जा रहे है।
लॉकडाउन के बाद से स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े रैक की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। ट्रेनों में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको देखते हुए प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेनों का रूटीन चेकअप कार्य शुरू कर दिया है। कोचिंग यार्ड में अधिकारियों की देखरेख में काम किया जा रहा है। रेलवे अफसरों की माने तो रैकों का रूटीन चेकअप इसलिए किया जा रहा है कि जब ट्रेनों का संचालन शुरू करने का आदेश आए तो ट्रेन परिचालन में किसी प्रकार की परेशानी न आए।
