जेसीबी की खुदाई में गैस लाईन फटने इलाके में मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला, अवंतिका की टीम मौके पर पहुंची

ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित जिला उद्योग केन्द्र के सामने अमृत जलम् परियोजना के तहत पानी की पाईपलाईन खोदने कार्य चल रहा था यह पानी की पाइप लाईन मोटल तानसेन के सामने से खुदाई शुरू की गयी है। पाइप लाईन की खुदाई का एसपी ऑफिस तक अवंतिका गैस मैनेजमेंट के साथ उनकी निगरानी में खोदी जा रही थी लेकिन सिटीसेंटर चौराहा से लेकर जिला उद्योग केन्द्र तक उनकी निगरानी में नहीं थी जेसीबी की खुदाई में गैस पाइपलाईन फटते ही हड़कंप मच गया है ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन जा रही है यह हादस बड़ा रूप ले सकता था लॉकडाउन होने की वजह से बड़री घटना टल गयी। अवंतिका गैस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों तरफ के गैसे बॉल्व बन्द किये तब जाकर गैस रिसना बन्द हुई और पाइपलाइन की खुदाई का काम कुछ समय के लिये रोक दिया गया मौके पर पहुंचे अंवतिका गैस के डिप्टी जीएम जितेन्द्र भट्ट ने मौका देखने के बाद फिर से खुदाई का काम शुरू किया गया।
पाइप लाईन खोदने से पहले हमें नहीं बताया
जेसीबी की खुदाई में सीएनजी गैस पाइप लाईन फट गयी जिसमें हमारा काफी नुकसान हुआ है जेसीबी द्वारा खोदी जा रही पानी की पाइप लाइन हमें बता कर खुदाई करते तो पाइप लाईन नहीं फटती नही ंतो उपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है यह तो बड़ा हादसा हो सकता था लॉकडाउन होने की वजह से टल गया, तो हम इन्हें मौके पर पूरा सपोर्ट देते और हमारी टीम मौके पर मौजूद रहती हम अभी अपने नुकसान का एनालायसिस करेंगे उसके बाद इनसे हर्जाना वसूलेंगे।
जितेन्द्र भट्ट, डिप्टी जीएम, अवंतिका गैस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *