शिवपुरी-यूपी सीमा पर हजारों मजदूरों ने जाम लगाया, हंगामे के बाद उप्र सीमा में प्रवेश मिला

शिवपुरी. शिवपुरी जिले के दिनारा इलाके में उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर सोमवार की सुबह मजदूरों को रोक लिया गया जिसके बाद मजदूरों ने हंगामा करते हुए यहां जाम लगा दिया। वहीं अधिकारी मौके पर पहुंचे और लिस्ट बनाकर उन्हें प्रवेश देना शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार यहां करीब एक हजार मजदूर पहुंचे और कुछ मजदूर वाहनों में बैठकर तो कुछ पैदल सफर कर यहां पहुंचे।
मजदूरों की लिस्ट बनाकर भेजने का इंतजाम किया
बताया जा रहा है कि ये सभी महाराष्ट्र से आए है वहीं 15 वाहन भरकर भी मजदूर यहां पहुंचे। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, बहराइच, इलाहाबाद, कानपुर सहित बिहार जाने वालों की संख्या सबसे अधिक है। जिगना थाना प्रभारी, कलेक्टर दतिया के प्रयासों से झांसी के कलेक्टर और एसपी ने मोर्चा संभाला और मजदूरों की लिस्ट बनाकर भेजने का इंतजाम किया।
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों के अधिकारियों ने मौके पर टीम बुलाकर सभी के नाम पते नोट करवाए साथ ही भोजन कराकर इनको यूपी में प्रवेश कराना शुरू कर दिया। यह मजदूर रात से यहां फसे थे और सुबह से हंगामा होने लगा उसके बाद जाम लगते ही वाहन थमे तो अधिकारी हरकत में आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *