टोपी बाजार के 3 मंजिला अग्रवाल मार्केट में लगी आग
ग्वालियर. टोपी बाजार के घने व्यवसायिक क्षेत्र स्थित तीन मंजिला अग्रवाल मार्केट के वेसमेंट में रविवार की रात को आग की लपटें निकलने से दहशत फैल गई। मार्केट के आसपास से दहशत के दुकानदार भी आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंच गए। क्योंकि लॉकडाउन से एक महीने से मार्केट बंद है। आग लगने की सूचना मिलते ही बाड़े से एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई इसके बाद तीन और गाड़ी फायर ब्रिगेड मुख्यालय से मौके पर भेजी गई। आग आसपास की दुकानों तक पहुंचे उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
क्या है पूरा मामला
टोपी बाजार में मस्जिद के पास अग्रवाल मार्केट है। रविवार की दोपहर को बेसमेंट में मजदूरों ने काम किया था और बेसमेंट में कचरा भी जमा था। रात में अचानक आग की लपटें निकलने लगी। क्षेत्र के लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। संकरी गली होने के कारण फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में परेशानी का सामान करना पड़ा। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि आग दिन में काम करके गए मजदूरों की लापरवाही से लगी है।
