कोरोना वायरस की वैक्सीन अगले माह आने की संभावना
नई दिल्ली. वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने रविवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ जारी जंग में राहत पहुंचाने वाली खबर साझाा की कंपनी ने कहा है कि उसकी योजना ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा डवलप किये गये कोविड-19 का प्रॉडक्ंशन 2 से 3 सप्ताह में शुरू करने की है और अगर इसका मानव पर परीक्षण कामयाब रहा तो अक्टूबर तक यह वैकसीन बाजार में आ सकती है। पूणे स्थित कंपनी सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया उन 7 वैश्विक कंपनियों में शामिल हैं। सिजके साथ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने वैक्सीन के प्रॉडक्शन के लिये पार्टनरशिप की हैं।
कंपनी के सीईओ पूनावाला ने बताया है कि हमारी टीम ऑक्सफोड यूनिवर्सिटी के डॉ हिल के साथ मिलकर करीबी से काम कर रही है। हमें अगले 2 से 3 सप्ताह में इसका उत्पादन शुरू कर देने का अनुमार है। पहले 6 माह उत्पादन की क्षमता प्रतिमाह 50 लाख खुराक की रहेगी। इसके बाद हमें उत्पादन बढ़ाकर प्रतिमाह एक करोड़ खुराक लेने की उम्मीद हैं।
सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इडिया पूर्व से भी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मलेरिया वैक्सीन प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी है। पूनावाला ने बताया कि हमें कोविड-19 टीके के सितम्बर -अक्टूबर तक बाजार में आने की संभावना है। बशर्ते कि टीके का परीक्षण आवश्यक सुरक्षा व पर्याप्त प्रभाव के साथ सफल हो जाये ।हम अगले दो से तीन सप्ताह में इस वैक्सीन की टेस्टिंग भारत में शुरू कर देगें। कंपनी ने कहा है कि भारत में इस टीके का परीक्षण शुरू करने के लिये आवश्यक मंजूरिया लेने की प्रक्रिया चल रही हैं।
