मप्र लॉकडाउन फेज-2 वॉ दिन संक्रमितों की संख्या 200 के पार, भोपाल में 45 और इन्दौर में 91 कोरोना मरीज मिले

भोपाल. मप्र में पिछले 24 घंटे में 145 नये संक्रमित कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 21 लोग स्वस्थ्य हुए और उज्जैन में2, खण्डवा, होशंगाबाद में एक एक की मौत हुई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 2090 पर पहुंच गयी है। अभी तक कुल 302 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हो कर घर लौट गये हैं। 103 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी है। संक्रमण के बीच प्रदेश का इंडस्ट्रियल हब कहे जाने वाले पीथमपुर में उद्योगों के ताले रविवार से खुले हैं। यहां पर 206 इंडस्ट्री हैं।
राजधानी भोपाल में शनिवार को 45 नये कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें 21 जमामी है। सुबह 3, जबकि देर रात 12 जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनमें से 19 को एयरपोर्ट रोड पर बनेे हज हाउस में रखा गया था। जबकि 2 होम आइसोलेशन में थे। इनके सैम्पल 2-3 दिन पूर्व ही लिये गये थे। जबकि इनमें से अधिकतर को 31 मार्च को ही क्वारंटाइन कर दिया गया था। बड़ा सवा यह है कि आखिर इनके सैम्पल लेने में प्रशासन ने 23 दिन क्यों लगा दिये। प्रशासन अब इनके संपर्क में रहे 500 लोगों की तलाश अभी जारी है। इन्हें मिलाकर अब तक 56 जमाती पॉजिटिव मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *