पीजीआई को मिली कोरोना वायरस की वैक्सीन, 6 मरीजों उपयोग हुआ सफल
चंडीगढ़. कोरोना वायरस की वैकल्पिक दवा को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ को बड़ी कामयाबी मिली है। पीजीआई चंडीगढ़ ने दावा किया है कि कोरोना वायरस की वैकल्पिक दवा के तौर पर शुरू किये सैफ्टी ट्रायल में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। पीजीआई ने कुष्ठ रोग के इलाज में दी जाने वाली दवा माइको वैक्टीरियम डब्ल्यू (एम डब्ल्यू) वैक्सीन को 6 कोरोना मरीजों पर आजमाया गया है। जिसके सकारात्मक परिणाम आये हैं। अस्पताल का दावा है कि जिन्हें कोरोना ट्रीटमेंट के दौरान ऑक्सीजन की आवश्यक थी। उन मरीजों को एमडब्ल्यू वैक्सीन की 0.3 एमएल दवा का इंजेक्शन देने से काफी सुधार हुआ है।
6 कोरोना मरीजों के उपचार सफल रही वैक्सीन
अस्पताल का दावा है कि इन मरीजों पर डॉक्टरों ने लगातार 3 दिन तक यह दवा प्रयोग की और पाया गया है कि मरीज पर वैक्सीन का उपयोग बिलकुल सुरक्षित और सकारात्मक है। आपको बता दें िकइस दवा का उपयोग पहले कुष्ठ, तपेदिक और निमोनियाग्रस्त मरीजों पर भी किया गया था और उनमें भी दवा के उपयोेग का सुरक्षित पाया गया था। अब कोरोना के पेशेंट्स पर भी दवा सुरक्षित पायी गयी है।
8 नये केस रिपोर्ट किये गये
रविवार की शाम तक शहर में 8 नये केस रिपोर्ट किये गये और इनमें से 5 बापूधाम कॉलोनी के कोरोना पॉजिटिव मरीज घरवाले हैं। दो संक्रमित पीजीआई नर्सिग अधिकारी है। जबकि एक जीएमसीएच 32 में नर्सिंग अधिकारी है। ताजा मामलों के साथ चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 38 हो गयी है।
