फूलबाग चौराहा पर कोरोना से जागरूकता के लिये बनाई पेटिंग

ग्वालियर. फूलबाग चौराहा पर पड़ाव थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कोरोना वायरस की प्रति जागरूकता लाने के लिये बीच फूलबाग चौराहा पर अट्टू पेंटर की टीम से पेटिंग बनवाई है। वहीं, दूसरी झांसी और शिवपुरी लिंक को शहर से जोड़ने वाली कैंसर रोड जिससे चोरी छिपे रोड कोरोना केरियर प्रवेश कर रहे थे जेसीबी से 3 फीट सड़क खोद कर खाई बना दी है। जिससे शहर में प्रवेश करने वाले शहर अन्दर न आ सके।
फूलबाग चौराहा पर पेंटिंग के अलावा दो चौराहा पर बनाऊंगा पेटिंग
फूलबाग चौरहा पर अट्टू पेंटर ने बताया कि कोरोना पेटिंग इस लिये बना रहे हैं शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये लॉकडाउन का पालन करें। मैं इस तरह की 2 पेंटिंग जिसमें इन्दरगंज चौराहा और पड़ाव चौराहा पर बनाऊंगा।
कैंसर पहाड़ी से प्रवेश नहीं कर पा रहे वाहन चालक
कंपू थाना प्रभारी विनय शर्मा ने शहरवासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण बचाने के लिये जेसीबी मशीन से 3 फीट गहरी सड़क खुदाई करवा दी है जिससे कार और मोटरसाईकिल उस रास्ते प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *