बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

ग्वालियर. छीमक रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चीनौर थाना पुलिस के अनुसार छात्र में रहने वाला अंशुल सेन अपने पिता जगदीश सेन के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान बोलेरो एमपी 07 5259 ने तेज रफ्तार में आकर टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे अंशुल को गंभीर चोट आ गई और ज्यादा खून बहने से युवक की मौत हो गई। चीनौर पुलिस ने बोलेरो के चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *