ग्वालियर में 2684 संदिग्ध लोगों की होगी 24 घंटे निगरानी
ग्वालियर. प्रदेश व देश के कोरोना पॉजीटिव मरीज के संपर्क में आने के बाद शहर में एंट्री ले चुके 2684 संदिग्ध लोग जो कि 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन किए गए है। ऐसे लोगों पर अब इलाके से संबंधित इंसीडेंट कमांडर की टीम के सदस्य निगरानी रखेंगे बल्कि होम क्वारेंटाइन किए गए लोगों के दिनभर का फीडबैक भी संबंधित अधिकारी के साथ कंट्रोल रूम को देना होगा।
होम क्वारेंटाइन किए गए सभी संदिग्धों पर नजर रखे- कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही कंट्रोल रूम में शिकायतें पहुंच रही थी कि जिन संदिग्ध लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। ऐसे कई सैकड़ा संदिग्ध लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे है। होम क्वारेंटाइन के दौरान घरों से बाहर निकल रहे है जिससे अन्य लोगों को कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। शिकायतों के बाद कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह ने शहर के लिए गठित किए गए इंसीडेंट कमांडरों को निर्देश किया है कि होम क्वारेंटाइन किए गए सभी संदिग्धों पर नजर रखने के साथ ही उनकी हर एक्टीविटी की जानकारी कंट्रोल रूम को दें। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए निगम के वार्ड कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
ये निगम कर्मी उनके वाडऱ्ो में होम क्वारेंटाइन किए गए संदिग्धों की जानकारी लेकर संबंधित एरिया के इंसीडेंट कमांडर को देंगे। उक्त निर्देश शहर के हॉट-स्पॉट इलाकों में होम क्वारेंटाइन किए गए संदिग्धों पर लागू नहीं होगा क्योंकि हॉट-स्पॉट वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित की गई है।