सरकार से छूट मिलने के बाद ग्वालियर के लोगों ने जमकर फायदा उठाया

ग्वालियर. जिला प्रशासन ने शर्तों के पालन के आधार पर कुछ दुकानों को खोलने की छूट क्या दी लॉकडाउन का ब्रेकडाउन होने लगा। आज सुबह से ही अक्षय तृतीय होने के कारण सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली। शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानें खुलने के बाद भीड़ इतनी बढ़ गई कि लगा लॉकडाउन ही खत्म हो गया है। वहीं लोग शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते नहीं दिखे। जिला प्रशासन ने आज रविवार को सीधे किराना दुकानों से सुबह 7 बजे से खरीदारी करना शुरू कर दिया। यह आदेश शाम 6 बजे के बाद समाप्त हो जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी इंसिडेंट कमांडर्स और पुलिस फोर्स को किराना दुकानों पर निगरानी पर तैनात होने के आदेश भी दे दिए लेकिन इस राहत का फायदा लोगों ने उठाया लेकिन सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जबकि यहां से इंसीडेंट कमांडर भी नदारद दिखाई दिए और पुलिस के जवान भी एक स्थान पर खडे हुए थे। यह दृश्य कमोवेश शहर के सभी प्रमुख स्थानों और बाजार में देखा गया।
टीआई ने दूल्हे को बारात ले जाने से रोका
आज सुबह हजीरा क्षेत्र में राजा रजक पुत्र मूलचंद रजक की बारात की निकासी होना थी बारात हजीरा से शिवपुरी करैरा स्थित सुभाष नगर जाना थी। बारात निकलने की सूचना पर पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और बारात के जाने पर मनाही की बात कही। थाना प्रभारी से दूल्हा राजा रजक ने कहा कि टीआई साहब आज का मुहूर्त है फिर तीन साल बाद शुभ मुहूर्त नहीं है बारात को मत रोको कुल दस लोग ही बारात लेकर जाएंगे लेकिन पुलिस ने नियमों का हवाला देकर कहा कि पहले एसडीएम से अनुमति लेकर आओ उसके बाद जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *