नगरीय निकायों में होगा प्रशासनिक समितियों का गठन : मुख्यमंत्री
भोपाल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बताया कि कोरोना से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए मंत्रियों को प्रदेश के संभागों का प्रभार दिया गया है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भोपाल एंव उज्जैन संभाग] तुलसी सिलावट को इंदौर एवं सागर संभाग] कमल पटेल को जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभाग] गोविंद सिंह राजपूत को चंबल एवं ग्वालियर संभाग और सुश्री मीना सिंह को रीवा एवं शहडोल संभाग का प्रभार सौंपा गया है। श्री चौहान ने कहा कि मंत्रियों को विभाग भी शीघ्र आवंटित किये जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मंत्री दिए गए संभागों में कमिश्नर] आईजी] कलेक्टर] एसपी] स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य अमले से निरंतर समन्वय बनाए रखकर कोरोना के विरूद्ध अच्छी से अच्छी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करेंगे। श्री चौहान ने कहा कि मंत्री-मंडल के सदस्य मंत्री जन-प्रतिनिधियों] समाजसेवी संगठनों आदि का सक्रिय सहयोग लेंगे और जनता का फीडबैक भी प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान कोरोना संकट को देखते हुए हमने मंत्रिमंडल छोटा बनाया है परंतु यह संतुलित है। समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
नगरीय निकायों में प्रशासकीय समितियाँ
मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने हाल ही में जिला एवं जनपद पंचायतों के सदस्यों एवं अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया है। उन्होने कहा कि आज यह फैसला लिया गया है कि नगरीयनिकायों में प्रशासकीय समितियों का गठन किया जाएगा। ये समितियाँ भी वर्तमान में कोरोना संबंधी कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगी। इनमें मेयर] नगर पालिका अध्यक्ष] नगर पंचायत अध्यक्ष आदि होंगे।
दीनदयाल समितियों का गठन
मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना संकट के इस दौर में हर जरूरतमंद व्यक्ति तक राशन पहुँचाना सुनिश्चित करने के लिए जन-प्रतिनिधियों] विधायकों और सांसदों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होने कहा कि दीनदयाल समितियों का गठन किया जाएगा। ये समितियाँ जरूरी सेवाएं जनता तक पहुंचाने की मॉनीटरिंग करेंगी।
