कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने लिये महिलायें दिन-रात मास्क बनाने में जुटी

ग्वालियर मध्यप्रदेश.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व.सहायता समूहों की महिला सदस्यों द्वारा कोरोना वायरस ;कोविड.19द्ध के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु कपड़े के मास्क बनाए जा रहे हैं। समूहों की लगभग 415 सदस्यों द्वारा एक लाख 73 हजार कपड़े के मास्क तैयार कर विभिन्न विभागों को एक लाख 10 हजार मास्क विक्रय किए गए हैं। जिनसे समूहों को 11 लाख से अधिक की आय भी हुई है।
415 महिला ने एक लाख 73 हजार मास्क बनाए
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा ने बताया मप्र .डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्वालियर के तहत ग्राम कल्याणी, टेकनपुर, समूदन, जनकपुर, धवा, बंधोली, उटीला, हस्तिनापुर, रामपुर, सोजना, नयागांव, भयपुरा, कुलैथ, अडूपुर, चीनौर, बनवार ग्रामों की समूह की 415 महिला सदस्यों द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु एक लाख 73 हजार कपड़े के मास्क बनाए गए हैं।
मास्क की कीमत 10 रूपए
उन्होंने बताया कि प्रत्येक मास्क की कीमत 10 रूपए रखी गई है। एक मास्क के निर्माण पर कुल 6 रूपए 50 पैसे खर्च हो रहे हैं। जिसमें 3 रूपए सिलाई एवं 3 रूपए 50 पैसे का कपड़ा शामिल है। इस प्रकार मास्क निर्माण से समूह की सदस्यों को प्रतिदिन 200 रूपए की आय हो रही है। समूहों द्वारा निर्मित सूती कपडे के मास्क एक परत के तीन फोल्ड कर बनाए जाते हैं। जिन्हें पुनरू धोकर उपयोग किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *