जनउत्थान न्यास ने 100 सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जन उत्थान न्यास अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने आज कोरोना के कर्म योद्धा नगर निगम क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 12 के 100 सफाई कर्मचारियों का पुश्पहार पहनाकार सम्मान किया। इस साथ ही डॉ. सिकरवार ने कर्म योद्धाओं को खाद्यय सामग्री, सेनेटाइजर, मास्क एवं दस्तानें भेंट किये। डॉ. सिकरवार ने कर्म योद्धाओं को संबोधित करते हुये कहा कि आप जो कार्य कर रहे है, वह सराहनीय है।

आप सभी अपनी जान की परवाह किय बिना इस संकट की घड़ी में जो कार्य कर रहे है, उसको सदैव याद रखा जायेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, तहसीलदार श्रीमती शिवानी पाण्डेय, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार (नीटू), न्यास सचिव चन्द्रप्रकाश गुप्ता, वीर सावरकर मण्डल अध्यक्ष जयंत शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रमोद जैन, न्यास सह सचिव अवधेश कौरव, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, न्यासी आदित्य सिंह सिकरवार, अभय कुमार सिंह, राजेन्द्र राठी, अंकित कठठ्ल, राकेश श्रीवास, गिरिश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *