पिछोर में वजीर खान की कोरोना पॉजिटिव पुष्टि होने के बाद लोग घरों में कैद व घर-घर हो रही स्क्रीनिंग
ग्वालियर. पिछोर के वार्ड क्रमांक 10 में रहने वाले वजीर खान को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद डबरा अनुभाग क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। कोरोना पॉजिटिव वजीर खान के घर के सभी रास्ते को सील कर दिया है साथ ही पूरी तरह से पिछोर लखनपुरा और आसपास के करीब आधार दर्जन गांवों में टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है इतना ही नहीं इन गांव के मार्ग की सीमा बंद कर दी गई है।
पिछोर के घर-घर स्क्रीनिंग शुरू
स्वास्थ्य विभाग की टीम नं मंगलवार को वजीर खान से संपर्क में आए लोगों की जानकारी लेकर स्क्रीनिंग का कार्य शुरू कर दिया है। डबरा से इन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी काट दी गई है साथ ही सुबह से ही पिछोर शहर में पुलिस की टीम पेट्रोलिंग करते हुए लोगों को चेतावनी दी कि घर से बाहर ना निकले पूरा बाजार बंद है।
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज शुरू
ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पानीपत से ग्वालियर आए डबरा पिछोर के रहने वाले वजीर खान की प्रारंभिक जांच कराए जाने पर प्रारंभिक रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिला प्रशासन द्वारा उस ट्रक ड्राइवर को क्वॉरेंटाइन में लेकर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज प्रारंभ कर दिया गया है साथ ही प्रशासन को सख्त निर्देश दिए है कि पिछोर क्षेत्र कि सीमा बंदी कर सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए जाए।
सुबह से गली में दिखी पुलिस
मंगलवार की सुबह से ही पिछोर की हर गली मोहल्लो और बाजारों मे दुकानें पूर्ण रूप से बंद थी। पिछोर से लगी सभी सीमाओं को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती थी और पुलिस कर्मी लोगों से अपने घरों में रहने की चेतावनी देते हुए नजर आए। पिछोर की सभी गली मोहल्लों में सन्नाटा नजर आया।
