ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया निरीक्षण, सिंधिया बोले-फरवरी-मार्च निर्माण कार्य हो पूरा
ग्वालियर. महाराज बाड़े पर महीनों से फेैल रहे सीवर की पानी से निजात मिलने वाली है। करोड़ों की रूपये लागत से तैयार अंण्डरग्राउण्ड मल्टीलेवल पार्किंग का सोमवार की सुबह केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को और निर्माण एजेंसी एलएंडटी को पार्किंग का काम फरवरी-मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के बीच प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, कलेक्टर रूचिका चौहान, निगमायुक्त अभिषेक चौधरी समेत प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
फैल रहे बेसमेंट पानी से निर्माण कार्य प्रभावित
निरीक्षण के बीच सिंधिया ने पार्किंग के सबसे निचलते बेसमेंट में लगातार भर रहे पानी और इसकी वजह निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और एल एंड टी को पानी के दबाव और उसके जमा होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूरी तकनीकी स्टड़ी करने के निर्देश दिये।
500 वाहन खड़े होंगे, पार्किंग की समस्या होगी कम बाड़े में बन रही अंडरग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग में करीब 500 वाहन पार्क किए जा सकेंगे। इनमें लगभग 300 चार पहिया और 200 दो पहिया वाहनों की क्षमता होगी। बाड़ा शहर का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में ग्राहक और व्यापारी रोज पहुंचते हैं। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन सड़क किनारे खड़े होते हैं, जिससे कई बार यातायात का दबाव बढ़ जाता है और जाम की स्थिति बनती है। पार्किंग शुरू होने के बाद वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। इससे बाड़े और आसपास के बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों की संख्या कम करने और प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव घटाने में मदद मिलेगी।
