कॉम्बिंग गश्त-191 फरार वारंटी गिरफ्तार, 256 गुण्डे-हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग

थानों में 101 स्थाई एवं 90 कुल 191 वारंटियों और 256 गुण्डाको किया गिरफ्तार
ग्वालियर। त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, के निर्देश पर 20/21 सितम्बर की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान ASP सुजावल जग्गा,   अ डॉ. शिवेश सिंह बघेल ,    जयराज कुबेर एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।
इस दौरान पुलिस ने जिले में कुल 101 स्थाई वारंट, 90 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 13 गुण्डा एवं 123 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना गिजोर्रा में अवैध हथियार का एक प्रकरण पंजीबद्ध कर 06 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो 315 बोर की बंदूक, एक 12 बोर की बंदूक, एक 315 बोर का कट्टा तथा 315 बोर के 21 राउंड एवं 12 बोर के 25 राउंड एवं एक सफेद रंग की बोलेरो कार को जप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *