तड़के सुबह 4 बजे एयरस्ट्राइक -पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर गिराये बम
नई दिल्ली. अफगानिस्तान की पूर्वी प्रान्तों पक्तिंका और कुनार में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों द्वारा हवाई हमलों किये है। भारतीय समयानुसार यह हहमले करीब सुबह 3 -4 बजे की बीच हुए प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार कुनार प्रांत में 3 लोगों की मौत हो गयी। इस हमले में कई लोग घायल हो गये। पंक्तिंका प्रांत के बर्मल जिले में 2 हमले हुए है। जिनमें एक खाली घर और एक पुरानी दुकान को निशाना बनाया गया। इन हमलों में कोई हताहत की खबर नहीं है।
यह घटना दोनों देशों के बीच लम्बे समय से चले आ रहे तनाव को दिखाती है। सीमा पार इस तरह के हवाई हमले अफगानिस्तान -पाकिस्तान संबंधों में बार-बार सामने आते रहे हैं। पाकिस्तान अक्सर दावा करता है कि वह अफगान इलाके में छिपे आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। जबकि अफगान पक्ष इन्हें नागरिक क्षेत्रों पर हमला बताता है। स्थानीय अधिकारियों और मीडिया के अनुसार हमले की रात के वक्त हुए जब लोग घरों में सो रहे थे। इससे तबाही का असर भी गंभीर हो जाता है।
