बाकी सिंधिया समर्थक दो किस्तों में मंत्री बनेंगे

भोपाल. भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाकी समर्थक दो किस्तों में मंत्री बनेंगे। जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल का अगला जो विस्तार होगा उसमें भी पूरी संख्या नहीं भरी जाएगी। सिंधिया समर्थमक जो कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे है उनमें महेंद्र सिंह सिसोदिया, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रभुराम चौधरी को मंत्री बनाया जाना है इनके साथ ही सिंधिया समर्थक समर्थक राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, ऐंदन सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह और हरदीप सिंह डंग को भी मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। उप चुनाव से पहले इनको मंत्री बनाना है। या तो इनको एकसाथ मंत्री बना दिया जाएगा या दो किस्तों में इन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।
अधिकतम 30 हो सकते है मंत्री
वर्तमान में मध्य प्रदेश विधानसभा में सदस्यों की संख्या 206 है। सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत मंत्री बनाए जाने के नियम के अनुसार प्रदेश में अधिकतम 30 मंत्री बन सकते है। ऐसी स्थिति में 10 सिंधिया समर्थकों को मंत्री बनाया जा सकता है तो भाजपा अपने 20 वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्रियों को मौका दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *