पुलिस के प्रति हम भी निभाएं अपनी जिम्मेदारीः डॉ. आनंद मिश्रा

ग्वालियर. कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिये शहर में 24 मार्च से किये गये लॉकडाउन के दौरान पुलिस के जवान हमारी सुरक्षा लगातार तैनात रहकर सोशल डिस्टेसिंग को बनाये रखे हुए ऐसें में उन पुलिसकर्मियों का भी ख्याल रखना होगा, जो दिन- रात ड्यूटी में लगे हैं। जीवाजी विश्वविद्यालय परिवार लगातार 24 मार्च से गरीब और असहाय लोगों के बीच भोजन के पैकेट वितरित कर रहे हैं। इस अवसर विशेष रूप से एडीजी राजाबाबू सिंह और जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आनंद मिश्रा उपस्थित रहें।
यह असली योद्धा हैं, जो निःस्वार्थ भाव से ड्यूटी के साथ- साथ हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। हमें भी इनके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यह बात जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आनंद मिश्रा ने कही। मंगलवार को उन्होंने पुलिस कर्मियों को भोजन के पैकेट वितरित किए। इस दौरान एडीजी पुलिस राजाबाबू सिंह ने कहा कि सभी लोगों को नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इसके अलावा ऐसे में हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपके आसपास कोई भूखा न रह जाए, क्योंकि मानवता से बड़ा कुछ नहीं होता। राजाबाबू सिंह ने भी जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए।इस अवसर पर डॉ. केशव सिंह गुर्जर, डॉ. मुकुल तैलंग और डॉ. शांतिदेव सिसोदिया और धर्मेंद्र कंसाना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *