दो दर्जन लोगों ने पेट्रोल पम्प पर बोला हमला और पम्प के कर्मचारियों के साथ की मारपीट
ग्वालियर/मुरैना. नैनागढ़ रोड स्थित केएस ऑयल मिल के पास मौजूद आरबी फिलिंग सेन्टर के नाम से स्थित पेट्रोल पम्प पर लगभग 2 दर्जन लोगों ने धावा बोल दिया। बात सिर्फ इतनी सी थी कि पेट्रोल भरवाने आये लड़के से कर्मचारी ने मोटरसाईकिल की टंकी का ढक्कन खोलने के लिये कहा तो वह बोला कि तुम्हीं क्यों नहीं खोल देते है। इसी बात को लेकर पहले मुंहबाद हुआ और उसके बाद 2 दर्जन युवक एक राय होकर आये और उन्होंने पम्प पर मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह गालियां व जान से मारने की धमकी देकर चले गये। उसके बाद दूसरे दिन शनिवार को आज कांग्रेस नेताओं के साथ आयुष अग्रवाल एसपी ललित शाक्यवार के कार्यालय तथा वहां उन्होंने एसपी घेराव किया। इस पर एसपी कार्यालय से बाहर निकल आये और उन्होंने उनकी मांग का ज्ञापन लिया।
यहां पर आपको बता दें कि आयुष अग्रवाल जिले के कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हैं। इस अवसर पर उनके साथ अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद थे। जिस वक्त यह हंगामा हो रहा था। पेट्रोल पम्प पर भीड़ जमा हो गयी। हमलावर आये और उन्होंने पेट्रोलपम्प के कर्मचारियों के साथ मारपीट करना शुरू दिया। उनके हाथों में लाठी डंडे व फरसा आदि मौजूद थे। इस घटना से हड़कम्प मच गया। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर क्या घटना घटी व मारपीट करके व गाली गलौज करके हमलावर तुरंत गाड़ी में सवार हो कर चले गये।

क्रेटा गाड़ी व मोटरसाइकिलों पर आए हमलावर
हमलावर क्रेटा कार व मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। वह योजनाबद्ध तरीके से मारपीट करने आए थे। आयुष अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि अगर उनके स्टॉफ के अन्य लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो वह उन्हें अधिक क्षति पहुंचा जाते।

