अवैध वसूली करने वाले एक शख्स पर एफआईआर दर्ज, धरनावदा थाना प्रभारी लाइन अटैच
ग्वालियर. संभाग के गुना में शुक्रवार को राधोगढ़ क्षेत्र में पकड़ी गयी अवैध शराब के मामले में अवैध वसूली करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ धरनावदा थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। उस पर अवैध शराब ले कर जा रहे ट्रक को रोककर ड्रायवर का मोबाइल छींन लिया था और उससे पैसों की मांग की गयी। पुलिस ने शुक्रवार को ही उसे अशोकनगर में पकड़ लिया गया था और साथ ही धरनावदा थाना प्रभारी गजेन्द्र बुन्देला को लाइन अटैच कर दिया गया है।
शुक्रवार को हरियाणा से गुजरात अवैध रूप से ले जायी जा रही शराब से भरे ट्रक को जंजाली पुलिस ने पकड़ा था। ट्रक में पशुओं को खिलाई जाने वाली खली के बीच में अवैध शराब भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रक में से 650 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की थी। इसकी कीमत लगभग 65 लाख रूपये थी। पुलिस ने ट्रक के ड्रायवर को भी गिरफ्तार किया था। जबकि ट्रक में बैठा एक अन्य व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से भाग गया था। यह शराब हरियाणा से अवैध रूप से लाई जा रही थी। जबकि यह शराब हरियाणा के बाहर नहीं बेची जा सकती है।
थाना प्रभारी लाइन हाजिर
वहीं धरनावदा थाना प्रभारी गजेंद्र बुंदेला को SP ने लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए हैं। SP का कहना है कि उनके थाना क्षेत्र में इस प्रकार से अवैध वसूली की जा रही थी और उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। इसलिए प्राथमिक तौर पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर फ़िया गया है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी वह संलिप्त नहीं पाए गए हैं। आगे और जांच की जा रही है। इस पूरे मामले की जांच गुना CSP आकाश अमलकर को सौंपी गई है।

