तालिबान की हैवानियत की तस्वीर सामने आई, अमेरिकी ट्रांसलेटर को उड़ते हेलीकॉप्टर से लटकाया
कंधार. अफगानिस्तान में 20 वर्षो के बाद वापिसी करने वाला तालिबान स्वयं को बदला हुआ तालिबान होने का दावा कर रहा है। लेकिन सच्चाई बिल्कुल अलग है और जुल्म की खौफनाक तस्वीरें सामने आने लगी है। तालिबान की हैवानियत का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें चॉपर से एक शख्स को लटकाते हुए दिखाई दिया।
अमेरिकी हेलीकॉप्टर से अमेरिकी नागरिक को लटकाया
अफगानिस्तान के कंधार में तालिबानियों ने हैवानियत हदें पार कर दी और अमेरिकी ट्रांसलेटर का उड़ते हुए हेलीकॉप्टर से लटका दिया रिपोर्ट के अनुसार जिस हेलीकाप्टर से व्यक्ति को लटकाया गया है। यह यूएच 60 ब्लैक हॉक चॉपर को अमेरिका ने अफगानिस्तान की सेना को दिया था।

