Latestराज्यराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 30 सितंबर तक प्रतिबंध जारी

नई दिल्ली. कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाव के लिए देश और दुनिया में तेजी के साथ टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं, कोरोना संक्रमण के मामलों में औसतन लगातार गिरावट दर्ज किए जाने के बाद से पहले से लागू प्रतिबंधों में ढील भी दी जा रही है लेकिन, इस बीच कई देशों और भारत के कुछ जिलों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे चिंताएं भी बरकरार है। लिहाजा, केंद्र सरकार ने कोरोना संकट की गंभीरता को समझते हुए एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाए प्रतिबंध को जारी रखने का फैसला लिया है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों की आवाजाही पर लगी रोक को 30 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। नागर विमानन महानिदेशालय ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है।

नागर विमानन महानिदेशालय की तरफ से जारी सर्कुलर के मुताबिक, यह प्रतिबंध सिर्फ पैसेंजर्स फ्लाइट पर जारी रहेगी। इससे अंतरराष्ट्रीय कारगो उड़ानें प्रभावित नहीं होंगी। इसके अलावा, नागर विमानन महानिदेशालय की तरफ से जिन रूट्स पर फ्लाइट को मंजूरी मिली हुई है, उनपर भी यह नियम लागू नहीं होगा। नागर विमानन महानिदेशालय ने कहा है कि, कुछ चुनिंदा रूट्स पर पहले से ही शेड्यूल की गई अंतरर्राष्ट्रीय फ्लाइट पहले की तरह अपनी उड़ान जारी रख सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *