नाइजीरियन ठग से भिंड पुलिस को अहम सबूत मिले, मिर्जापुर के युवक से 1.3 करोड़ ठगे, उप्र पुलिस पूछताछ करेगी
ग्वालियर. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी का जाल बिछाने वाले नाइजीरियन ठग से भिंड पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे है। पूछताछ के दौरान मिर्जापुर, यूपी के एक युवक से 1 करोड़ 3 लाख की ठगी करने की बात कबूली है। इस आधार पर पुलिस ने मिर्जापुर पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी। अब मिर्जापुर पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए भिंड आएगी।
आरोपी जान जूलिअस ने भिंड पुलिस को बताया कि करीब 6 महीने पहले एक ही बार में एक युवक से 1 करोड़ से अधिक की ठगी की थी। पुष्टि करने के लिए भिंड पुलिस ने मिर्जापुर पुलिस से संपर्क किया। वहां की पुलिस ने बताया कि दिसंबर 2020 में सोनभद्र के एक रईस ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
फरियादी राजेश दुबे (परिवर्तित नाम) ने बताया था कि सोनिया गुप्ता नाम की एक युवती का फोन 14 सितंबर 2020 को आया जिसने स्वयं को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली की कस्टम अफसर बताया। युवती ने फोन पर जानकारी दी थी कि आपके लिए विदेश से पार्सल आया है। पार्सल में 50 हजार जीबीपी का डिमांड ड्रफ्ट है। इसके अलावा टीशर्ट, जींस, शूज, गोल्ड, नेकलेस, घड़ी और फोन होने की बात कही। युवती सोनिया ने कहा कि पार्सल के लिए 4 हजार जमा करने होंगे। इस तरह से दोबारा फोन आया जिसमें युवती ने कहा कि यह पार्सल के साथ एक महिला भी आई है। इस तरह करीब 6 खातों में अलग-अलग करके 1 करोड़ 3 लाख से अधिक की राशि जमा कराई। विदेश प्रोडक्ट का पार्सल नहीं मिलने की बात कही। इस तरह युवक ने स्वयं के साथ ठगी होने की जानकारी दी।
पत्नी के कैंसर के इलाज में हेल्प के नाम पर ठगी की
मिर्जापुर के युवक के फेसबुक मैसेजर पर एक फेवर माइकल करके एक युवती का मैसेज आया। यह युवती ने फरियादी से दोस्ती की। युवक की परिवारिक हिस्ट्री जानी, उन दिनों युवक की पत्नी कैंसर की बीमारी से पीडि़त थी उसने युवक को बताया कि में आपकी हेल्प करूंगा। मैं यूके से पाउंड भेज रही हूं और उसे पार्सल को आप छुडवा लेना। इसी तरह बातों में आकर यह युवक से विदेशी मुद्रा का पार्सल व पैसा फिर युवती आने की बात कहकर फंसाया। धीरे-धीरे पैसे कई बार में ऐंठे। युवक इस क्षेत्र का बिजनेस मैन है। फरियादी ने बताया कि इस तरह से मुझे फंसाकर ठगा था। बीते दिनों मेरी पत्नी कैंसर की बीमारी से हार गई और उसका देहांत हो गया।

