Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

विद्युत आपूर्ति की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए ग्वालियर शहर में विशेष व्यवस्था

ग्वालियर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविन्दपुरा स्थित केन्द्रीय कॉल सेंटर में उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उपभोक्ता कॉल सेन्टर नं. 1912 एवं 0755-2551222 पर किसी भी मोबाइल नेटवर्क या लैंड लाइन से अपनी विद्युत संबंधी शिकायत दर्ज करवाकर निराकरण करा सकते हैं। साथ ही केन्द्रीय कॉल सेन्टर पर सम्पर्क नही होने की स्थिति में ग्वालियर शहर में संभागवार स्थापित अस्थाई कॉल सेन्टर पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

कंपनी ने बताया है कि प्रत्येक जोन पर अधिकतम लोड की अवधि में कनिष्ठ यंत्री स्तर का अधिकारी जोन पर उपस्थित रहकर विद्युत समस्या हेतु फोन पर कॉल/व्हाट्सएप के माध्यम से जनता के लिये उपलब्ध रहेंगे। शिकायत का निराकरण न हो पाने की स्थिति में अधिकारियों से सम्पर्क करने के लिए उनके मोबाइल फोन नम्बर भी जारी किए गए हैं ताकि विद्युत समस्या का त्वरित समाधान हो सके।
जोन का नाम

संभाग का नाम कॉल सेन्टर का नम्बर
नगर संभाग केन्द्रीय 0751-2448386
नगर संभाग दक्षिण 9981793742
नगर संभाग उत्तर 0751-2448216
नगर संभाग पूर्व 9399291058

कंपनी ने बताया है कि प्रत्येक जोन पर अधिकतम लोड की अवधि में कनिष्ठ यंत्री स्तर का अधिकारी जोन पर उपस्थित रहकर विद्युत समस्या हेतु फोन पर कॉल/व्हाट्सएप के माध्यम से जनता के लिये उपलब्ध रहेंगे। शिकायत का निराकरण न हो पाने की स्थिति में अधिकारियों से सम्पर्क करने के लिए उनके मोबाइल फोन नम्बर भी जारी किए गए हैं ताकि विद्युत समस्या का त्वरित समाधान हो सके।

जोन का नाम अधिकारी का नाम अधिकारी का नम्‍बर
बाराघाटा जोन श्री दिनेश पाल 6232914475
शिन्दे की छावनी जोन श्री विकास गुप्ता 9752350123
लक्ष्मीगंज जोन श्री सुनील सेहरा 8878762828
केन्द्रीय जोन श्री आशीष सिंघल 9926618140
चावडी जोन श्री जितेन्द्र राठौर 7803892466
कम्पू जोन श्री अमर कुमार बेनवाल 9827546322
गोलपहाड़िया जोन श्री प्रमोद जौदान 8959833095
सिकन्दर कम्पू जोन श्री महेन्द्र सिंह राजपूत 9300092030
विनय नगर जोन श्री सुयश पाण्डे 6232914485
ट्रान्सपोर्ट नगर जोन श्री रोहित अग्निभोज 8962813765
तानसेन जोन श्री अनूप सिंह 6232914476
लधेड़ी जोन श्री बलराम सिंह 9425724684
फूलबाग जोन श्री ब्रजेश कुमार बावेले 9406902435
बिरला नगर जोन श्री महेश वाजपेयी 9691655169
सिटी सेन्टर जोन श्री सर्वेन्द्र सिंह चौधरी 8878410646
थाटीपुर जोन श्री प्रदीप सिंह भदौरिया 9406509991
बारादरी जोन श्री बालकृष्ण गुप्ता 7530944493
मुरार जोन श्री राकेश शर्मा 9406902237
डी.डी. नगर जोन श्री धमेन्द्र सिंह रजक 6232914445

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा को लेकर मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया है कि विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि उपभोक्ता सेवा को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर शहर के उपभोक्ताओं के लिए स्थानीय स्तर पर भी कॉल सेन्टर की विशेष सुविधा प्रदान की है। कंपनी ने ग्वालियर शहर के उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत संबंधी शिकायतों को दर्ज कराने के लिए काल सेन्टर नंबर व्यस्त मिलने अथवा उक्त दूरभाष पर किसी प्रकार की कोई परेशानी/कठिनाई महसूस होने पर वे स्थानीय स्तर पर प्रारंभ किए गए जोन कॉल सेंटर में अपनी शिकायत दर्ज कर निराकरण करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *