Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

सिटी सेंटर के पास होटल रेडिएंस में 150 से ज्यादा की भीड़, सील किया होटल

ग्वालियर. सिटी सेंटर में इनकम टैक्स कार्यालय के पास स्थित होटल रेडिएंस में बिना अनुमति के शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था। बुधवार को यहां शिकायत के बाद प्रशासन के अधिकारियों को 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ मिली, मौके पर अनुमति की पूछी गई तो पता चला किसी ने अनुमति नहीं ली है और तत्काल आयोजन को बंद कराकर होटल परिसर को सील किया गया। अब कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन के तहत होटल संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर तहसीलदार कुलदीप दुबे ने बताया कि सिटी सेंटर में होटल रेडिएंस में बड़ी संख्या में भीड़ की मौजूदगी में शादी समारोह किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस फोर्स के साथ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल की। यहां 100 से 150 लोग करीब दोनों पक्षों के प्रमुखों से जब समारोह की अनुमति मांगी तो किसी के पास अनुमति नहीं मिली। मौजूद लोगों को कलेक्टर के आदेश के बारे में बताया गया और शादी समारोह वाले परिसर को खाली कराया गया। खाली कराने के बाद सील करने की कार्रवाई की गई। ज्ञात रहे कि अनलॉक की नई गाइडलाइन में दोनों पक्षों की ओर से कुल 50 लोगों की अनुमति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *