दिल्ली एम्स की नौंवी मंजिल पर लगी आग
नई दिल्ली. एम्स में देर रात लगभग 11.30 बजे नवीं मंजिल पर अचानक आग लग गयी। आग की लपटें और धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था। ऐसा बताया जा रहा हैकि आग कन्वर्जन ब्लॉक की नौंवी मंजिल पर लगी। राहत की बात है कि इस मंजिल में लैब और बाकी ऑफिस है। यहां पर मरीज नहीं होते हैं। दिल्ली दमकल विभाग ने आधी रात को लगभग आधी रात को सूचना दी कि आग पर काबू पा लिया गया है।
दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिये दमकल की 20 गाडि़यां घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। दमकल कर्मचारियों ने रात 12 बजे के आसपास आग पर काबू पा लिया। सूत्रों के अनुसार, आग नौवीं मंजिल पर एक रेफ्रिजरेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

