Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने उप्र, उत्तराखंड, असम के सीएम को बगल में पर शिवराज को दूर बिठाया, सरकार बदलने वाली है- मप्र कांग्रेस

भोपाल. दिल्ली में पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह की मुलाकात हुई, हाई प्रोफाइल इस मुलाकात की तस्वीर जारी हुई जिसमें पीएम मोदी के बगल की कुर्सी खाली है और शिवराज कुछ दूरी पर सोफे पर बैठे है। इस फोटो को ट्वीट कर कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम शिवराज के बीच दूरियां बढ़ गई है यह तस्वीर से समझा जा सकता है। अब सरकार बदल गए है, सरकार बदलने वाली है।
सीएम शिवराज सिंह मंगलवार की रात को दिल्ली पहुंचे और बुधवार की दोपहर उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों की बैठक लगभग सवा घंटे चली इसमें सरकार के कामकाज के साथ ही प्रदेश के राजनैतिक समीकरणों की भी चर्चा हुई। जिसके बाद मप्र कांग्रेस की आईडी से एक ट्वीट किया गया। इसमें 4 प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की हुई बैठकों के फोटो पोस्ट किये गए।
कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने शिवराज का मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि यह समझ में नहीं आता है कि हमारे शिवराज जी को मोदी जी इतना नापंसद क्यों करते है। दूसरे नेताओं की तरह उन्हें भी पास की कुर्सी में क्यों नहीं बैठाते है और उन्हें हमेशा ही दूर क्यों रखते है। अब देखिये योगी जी से इतनी नाराजगी होने के बाद भी उन्हें पास की कुर्सी पर बैठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *