Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

नौगाम में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी मार गिराया

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के नौगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि नौगाम के वगूरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई शुरू की और सर्च अभियान चलाया।
एक आतंकी मार गिराया
सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है और इलाके में सर्च अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी इसके बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और कार्रवाई करते हुए इलाके में ऑपरेशन शुरू किया।
सुरक्षाबलों ने जब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया तो छिपे हुए आतंकियों की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद जवानों ने भी जवाब दिया फिर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *