Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

सीएम शिवराज ने दिल्ली में पीएम मोदी मुलाकात की, निगम-मंडल व मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई

भोपाल. मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से प्रदेश की सियासत में चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में सीएम ने कोविड से जुड़ी सभी जानकारी प्रधानमंत्री को दी। माना जा रहा है कि इसके अलावा प्रदेश की राजनीति में हो रही उठा-पटक, निगम-मंडल और मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय रसायन व मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा से भी मुलाकात की।
सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट के जरिए बताया आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट की और उन्हें मप्र में कोविड 19 की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मैंने कोरोना नियंत्रण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी व तीसी लहर से निपटने के लिए तैयारियों पर भी चर्चा की।
सीएम शिवराज ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री जी का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा है। प्रधानमंत्री जी मैन ऑफ आइडियाज है और उनके मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश में विकास कार्यों को और तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *