Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

नकली फैबमैक्स टेबलेट ग्वालियर से पूरे प्रदेश में सप्लाई हुई, भोपाल से तत्काल मांगी रिपोर्ट

ग्वालियर. कोरोनरा काल में खपाई गई नकली टेबलेट फैबिमैैक्स के मामले में महादेव मेडिकल द्वारा मंगवाए गए टेबलेट के स्टाक की सप्लाई पवन मेडिकल से की गई थी। वहीं महादेव मेडिकल पर मेडीलायड कंपनी की सीएंडएफ होने के कारण पूरे प्रदेश में इसकी सप्लाई ग्वालियर से ही होना सामने आया है। पवन मेडिकल, महादेव का डीलर है। अब पवन मेडीकल के स्टाक की जांच की जाएगी कि अप्रैल में सप्लाई की गई फैबिमैक्स टेबलेट कहां और किसे भेजी गई। इसके साथ ही महादेव मेडिकल के पास मेडिलायड कंपनी की सीएंडएफ है जिसका डीलर पवन मेडिकल है या नहीं यह भी जांच की जाएगी। वहीं औषधि निरीक्षक की ओर से जो फैबिमैक्स के सैंपल और सोमवार को लिए गए 4 है उनके लिए तत्काल रिपोर्ट देने का पत्र भी मंगलवार को लिखा गया है। यह रिपोर्ट 15 दिन में आने की संभावना है।
फैबिमैक्स टेबलेट की सप्लाई महाराष्ट्र व ओडिशा में भी हुई थी
जानकारी के अनुसार नकली फैबिमैक्स टेबलेट की सप्लाई महाराष्ट्र और ओडिशा में हुई थी। जहां शिकायत पर जांच में यह सामने आया कि जो टेबलेट रैपर पर प्रिंट है वह अंदर है ही नहीं। यहीं दवा की खेप ग्वालियर भी पहुंची। ग्रेटर नोएडा में बिना लाइसेंस के दवा फैक्ट्री चलाने वाले सुदीप मुखर्जी को मुंबई पुलिस ने मेरठ से कुछ दिनों पहले पकड़ा जिसके बाद पता चला कि इसने मेरठ के संदीप मिश्रा से 7 लाख रुप्ये की पैरासिटामोल खरीदी थीं और इन्हें फैक्ट्री में लाया और सोमनल की फर्जी कंपनी का लेवल लगा दिया। इसके बाद पैक कर मुंबई भेजा गया। सुदीप मूलतः पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और पेशे से इंजीनियर है। यह पिछले डेढ़ साल से गाजियाबाद में रह रहा था।
सुदीप मुखर्जी के ग्वालियर कनेक्शन की भी जांच की जा रही
महादेव मेडिकल एंड सर्जिकल के पास सीएंडएफ है यानी पूरे प्रदेश में डीलरों को देने का अधिकार इनके पास कंपनी से है। महादेव मेडिकल अपना माल पवन मेडिकल को देता है और फिर माल पूरे प्रदेश में भेजा गया। फैबिमैक्स टेबलेट का स्टाक भी पूरे प्रदेश में अप्रैल में भेजा गया इसलिए अब बारीक जांच के बाद ही यह सामने आएगा कि कहां-कहां कितना माल गया। वहीं सुदीप मुखर्जी के ग्वालियर कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *