Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मप्र से अंतरराज्यीय बस सेवाएं बहाल, उप्र, छग, राजस्थान के लिए बस सर्विस आज से शुरू

ग्वालियर. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बंद की गई अंतरराज्यीय बस सेवा एक बार फिर बहाल होने जा रही है। मप्र से उप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बीच बंद किए गए बसों के संचालन को 16 जून से फिर शुरू किया जा रहा है पर महाराष्ट्र के शहरों से मध्य प्रदेश के शहरों में आने और जाने वालों को अभी बस सेवा संचालक का इंतजार करना पड़ेगा।
महाराष्ट्र और मप्र के बीच बस सेवा को 22 जून तक स्थगित किया गया है। ऐसा इसलिए किया है कि मप्र में दूसरी लहर का कहर महाराष्ट्र सीमा से लगे शहरों से ही बढ़ा था। अभी स्थिति काबू है लेकिन महाराष्ट्र में हालात सुधरने में अभी कुछ दिन और लग सकते है। मप्र से चारों राज्यों के लिए 333 बसें स्थायी परमिट पर चलती है और करीब 100 बसें अस्थायी परमिट पर चलती है।
देर रात राजधानी भोपाल में चली परिवहन विभाग के अफसरों की बैठक में निर्णय लिया गया है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्थगित की गई बस सेवा को अब फिर से बहाल कर देना चाहिए। संक्रमण की स्थिति मप्र, राजस्थान, उप्र ओर छत्तीसगढ़ में काबू में है। ऐसे में लोगों को प्रॉपर ट्रेनेें नहीं मिलने से आने जाने में परेशानी हो रही है इसलिए संक्रमण कम होने और लोगों की परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग ने 16 जून से उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से मप्र, राजस्थान से मप्र के बीच बसों के संचालन पर लगी रोक हटा दी है। पर महाराष्ट्र और मप्र के बीच बस संचालक अभी नहीं होगा। इन दोनों राज्यों के लिए लगा प्रतिबंध 22 जून तक बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *